साफ हुआ फोरलेन का रास्ता, 3500 पेड़ काटने को मंजूरी
प्रदेश मंत्रिमंडल ने साढ़े तीन हजार पेड़ काटने को मंजूरी प्रदान कर दी है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश मंत्रिमंडल ने साढ़े तीन हजार पेड़ काटने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत राजधानी शिमला में खतरनाक साबित हो रहे करीब 500 पेड़ों को काटने को अनुमति दी गई है। सोलन से शिमला फोरलेन में तीन हजार पेड़ काटने को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
पेड़ों के कटान को मंजूरी प्रदान करने से फोरलेन का रास्ता साफ हो गया है और अब जल्द इसका निर्माण कार्य हो सकेगा। राजधानी शिमला में खतरनाक साबित हो रहे पेड़ों के कटान को मंजूरी मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। इन पेड़ों के कारण कई घरों को खतरा पैदा हुआ है जो गिरने की हालत में हैं। इस संबंध में मकान मालिक कई बार गुहार लगा चुके हैं। पेड़ों को काटने की मंजूरी न मिलने के कारण घरों के साथ लटके सूखे पेड़ हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं।