राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव प्रचार कमेटी के सदस्य बने आनंद शर्मा
आनंद शर्मा को गांधी परिवार का बेहद नजदीकी माना जाता है। यही कारण कि प्रदेश से किसी अन्य कांग्रेसी नेता की बजाय आनंद शर्मा का नाम प्रचार कमेटी में शामिल किया गया है।
By Edited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 09:39 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 10:45 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी घटकों में फेरबदल कर नए सिरे से जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा को पार्टी की प्रचार कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस कमेटी में 13 नेताओं को जगह दी गई है, ताकि मोदी सरकार के प्रचार की पोल खोली जा सके। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूची में आनंद शर्मा का नाम भी शामिल है। तीन दिन पहले ही राहुल गांधी ने पार्टी के विदेश विभाग का जिम्मा भी आनंद शर्मा को सौंपा था।
आनंद शर्मा को गांधी परिवार का बेहद नजदीकी माना जाता है। यही कारण कि प्रदेश से किसी अन्य कांग्रेसी नेता की बजाय आनंद शर्मा का नाम प्रचार कमेटी में शामिल किया गया है। वर्तमान में आनंद शर्मा को राज्यसभा में उप नेता का दर्जा प्राप्त है। वह यूपीए सरकार में विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय संभालते रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें