Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री से सौ दिन बाद हिसाब लेंगे: सुक्खू

भाजपा सांसदों को चार साल का हिसाब देना होगा जिन्हें जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ चुनकर भेजा था।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 27 Feb 2018 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 03:47 PM (IST)
मुख्यमंत्री से सौ दिन बाद हिसाब लेंगे: सुक्खू
मुख्यमंत्री से सौ दिन बाद हिसाब लेंगे: सुक्खू

शिमला, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हिसाब नहीं मांगा है। मुख्यमंत्री से सौ दिन बाद हिसाब लेंगे। सांसदों से हिसाब मांगने पर जयराम सरकार व भाजपा का पारा क्यों चढ़ रहा है। सुक्खू ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सांसदों से हिसाब मांगकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद कार्यक्रम शुरू करने के बाद भाजपा काउंटर अटैक की कोशिश कर रही है। भाजपा सांसदों के बचाव में जयराम ठाकुर उतर आए हैं। भाजपा सांसदों को चार साल का हिसाब देना होगा जिन्हें जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ चुनकर भेजा था।

loksabha election banner

जनता और विपक्ष को सांसदों से हिसाब मांगने

का पूरा हक है। वर्ष 2014 में जनता से किए गए सभी वादे जुमले ही साबित हुए हैं। सांसदों ने चार साल में किया ही कुछ नहीं और इसलिए वे जनता और कांग्रेस को हिसाब देने से कतरा रहे हैं।

सूक्खू ने उठाए ये सवाल

-केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल। हिमाचल सरकार के कार्यकाल पर पैनी नजर।

-सौ दिन बाद जयराम सरकार से पूछेंगे कि भ्रष्टाचार उन्मूलन व बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया।

-केंद्र में भी भाजपा और राज्य में भी भाजपा सरकार है। कितना धन केंद्र सरकार से लाए।

-प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किस रोडमैप पर काम किया।

-चार साल में सांसदों ने संसद व मोदी सरकार के आगे चुप्पी साधे रखी।

-जयराम सरकार को दो माह के कार्यकाल में क्या मिला।

-सरकार को बदली और बदले की भावना की अपेक्षा जनहित के कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.