पश्चिमी हवाएं सक्रिय, हिमाचल में फिर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। दो दिन से प्रदेश के कई भागों में बारिश व बर्फबारी हो रही है। आज कुछ इलाकों में धूप ख्ािली है। लेकिन ठंड बढ़ गई है।
शिमला [जेएनएन]: हिमाचल में प्रभावशाली पश्चिमी हवाओं ने प्रवेश किया है। इससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में शनिवार शाम को बर्फबारी का सिलसिला जारी हो गया और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हालांकि सोमवार सुबह से प्रदेश के कई इलाकों में धूप खिल उठी है। लेकिन ठंड का प्रकाेप बढ़ने लगा है। जिला कांगड़ा, मंडी व ऊना में सुबह से मौसम कुछ ठीक है, जबकि शिमला व मनाली में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान लाहुल के केलंग में 2.9, मनाली में 1.0तथा शिमला में 3.7 डिग्री सेल्िसयस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को उत्तर पाकिस्तान से सक्रिय हुई पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश का रुख किया था। शनिवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे। रविवार को भी यह ही सिलसिला रहा। दोपहर तक तेज ठंडी हवाओं ने वातावरण को ठंडा कर दिया और चार बजे ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात का सिलसिला जारी हो गया। रोहतांग में तीन इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जबकि आज सुबह तक मनाली के कोठी व सोलंग नाला तक बर्फबारी हो चुकी है। जिला चंबा के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारे पड़नी शुरू हो गई जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। शिमला में सुबह से ही आसमान मे काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाओ के कारण तापमान मे गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: कोहरे की चपेट में मंडी, कांगडा, ऊना
मौसम विभाग की माने तो राज्य मे सोमवार तक मौसम के तेवर कड़े रहेंगे। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो मे भारी से अति भारी बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान सात से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। विभाग ने मंडी, कुल्लू व लाहुल के कई इलाकों में हिमस्खलन की भी संभावना जताई है। चंबा के पांगी में भी दो फीट के करीब बर्फबारी हुई है। इससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।