भारी बारिश से भूस्खलन, 74 सड़कें बंद
हिमाचल इमें सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। इस कारण हुए भूस्खलन से प्रदेश में 74 सड़कों पर यातायात बाधित रहा।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल इमें सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। इस कारण भूस्खलन होने से प्रदेश में 74 सड़कें बंद रहीं। शिमला जोन में 32, मंडी जोन में 26, कांगड़ा जोन में 14 व हमीरपुर जोन में दो सड़कों पर यातायात बाधित रहा।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में इस बार मानसून 30 सितंबर तक सक्रिय रहने की संभावना है। इसके बाद ही प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा। मानसून ने इस बार समय से दस दिन पूर्व दस्तक दी थी। बीच-बीच में कमजोर पड़ने के साथ प्रदेश के कई जिलों में मानसून काफी सक्रिय रहा है। चंबा, किन्नौर, लाहुल स्पीति और किन्नौर जिला में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अन्य जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक है। धर्मशाला, शिमला और मंडी में भी संतोषजनक बारिश हुई है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,15.3,20.9
सुंदरनगर,19.9,31.3
कल्पा,10.6,23.6
भूंतर,18.4,31.6
धर्मशाला,17.2,26.8
ऊना,23.0,32.0
मंडी,16.7,31.8
नाहन,18.4,29.1
केलंग,10.1,17.7
सोलन,19.5,28.0
हमीरपुर,22.4,29.3
बिलासपुर,22.4,29.5
चंबा,21.1,28.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में) कहां कितनी बारिश हुई
गोहर,113
नयनादेवी,98
झंडूता,50
भोरंज,41
पच्छाद,36
जुब्बड़हट्टी,34
शिमला,27
(बारिश मिलीमीटर में)