विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में 51 प्रधानाचार्यों को मिली स्कूलों में तैनाती, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:39 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पदोन्नति के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे 51 प्रधानाचार्यों को स्कूलों में तैनाती दे दी है।

हिमाचल में 51 प्रधानाचार्यों को मिली स्कूलों में तैनाती (फाइल फोटो)

हिमाचल में 51 प्रधानाचार्यों को मिली स्कूलों में तैनाती (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 51 प्रधानाचार्यों को स्कूलों में तैनाती के आदेश जारी।

  2. शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने मंगलवार को दिए निर्देश।

  3. पदोन्नति के बाद नियुक्ति का इंतजार खत्म हुआ।

राज्य ब्यूरो, शिमला। पदोन्नति के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे 51 प्रधानाचार्यों को प्रदेश सरकार ने स्कूलों में तैनाती दे दी है। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

सरकार ने हाल ही में मुख्य अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग से प्रधानाचार्य पद पर इन शिक्षकों को पदोन्नत किया था, लेकिन पदोन्नति के बाद इन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। अब विभाग ने इनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यों को आवंटित स्कूलों में कार्यभार संभालने और इसकी अनुपालना रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति आदेश जारी होने से लंबे समय से तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।