50 पुलिस कर्मचारी इधर से उधर
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश पुलिस ने 50 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। इनमें कांस्ट
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 03:02 AM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 03:02 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश पुलिस ने 50 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। इनमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल हैं। इंस्पेक्टरों में रमन शर्मा, प्रकाश चंद, संतोष सिंह, भूपिंद्र सिंह, दर्शन सिंह, मोहन लाल, निशा कुमारी का तबादला किया है। इस संबंध में डीजीपी एसआर मरडी ने तीन अलग- अलग आदेश जारी किए हैं। पहले में पांच चालकों के तबादले हुए हैं। दूसरे में सात इंस्पेक्टरों के और तीसरी सूची में 38 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में एएसआइ, एसआइ और इंस्पेक्टर शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें