हिमाचल में तीन एचपीपीएस अधिकारियों का तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली नई तैनाती
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। संजीव कुमार को ...और पढ़ें
-1789144802024_m.webp)
तीन एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती।
HighLights
प्रदेश सरकार ने तीन एचपीपीएस अधिकारियों का तबादला किया
संजीव कुमार को बद्दी, संतोष शर्मा को सोलन भेजा गया
अजय ठाकुर को बिलासपुर में पांचवीं आईआरबी बटालियन मिली
जागरण संवाददाता, शिमला। प्रदेश सरकार ने तीन एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने 10 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए इन अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से जनहित में की है।
संजीव कुमार को बद्दी भेजा
एचपीपीएस 2010 बैच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार-द्वितीय, जो वर्तमान में ऊना जिला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं और उनका तबादला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, चंबा में किया गया था, अब उन्हें पुलिस जिला बद्दी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
संतोष शर्मा सोलन में लीव रिजर्व एएसपी
एचपीपीएस 2011 बैच के कमांडेंट, होमगार्ड्स सोलन संतोष कुमार शर्मा का तबादला पहले सीआइडी शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया था। अब उन्हें जिला सोलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) के पद पर तैनाती दी गई है।
अजय ठाकुर की पांचवीं आईआरबी बटालियन में तैनाती
एचपीपीएस 2017 बैच के ऊना में डीएसपी (मुख्यालय) अजय ठाकुर का तबादला पहले राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय शिमला में डीएसपी के तौर पर किया गया था।
अब उन्हें पांचवीं भारतीय रिजर्व बटालियन बस्सी, जिला बिलासपुर में डीएसपी नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इन तबादलों के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल हाई कोर्ट ने किए जिला जजों के तबादले, परवीन चौहान बनीं कानून सचिव
