नहीं खुली बर्फबारी से बंद 241 सड़कें
हिमाचल में गत दिनों हुई भारी बर्फबारी से बंद कई सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हुआ।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में गत दिनों हुई भारी बर्फबारी से बंद कई सड़कों पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो सका है। प्रदेश में बुधवार को भी 241 सड़कें बंद रहीं। शिमला जोन में 45, मंडी जोन में 153 और कांगड़ा जोन में 41 सड़कें बंद हैं। प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी बर्फबारी से बंद हैं।
बर्फबारी के कारण इस बार प्रदेश में सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। प्रदेश में बुधवार को अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे जबिक कुछ जगह धूप निकली। प्रदेश में अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले सामान्य रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। मंगलवार रात चंबा जिला के पांगी, कल्पा, जलोड़ी जोत व लाहुल के सिस्सू में बर्फबारी हुई। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-7.0,2.2
कल्पा,-2.6,6.2
मनाली,2.6,11.0
कुफरी,4.9,9.0
धर्मशाला,4.8,13.4
डलहौजी,6.3,11.0
सोलन,6.5,20.2
मंडी,7.2,20.1
चंबा,7.9,16.3
ऊना,8.3,22.0
शिमला,8.5,15.9
भुंतर,8.5,17.0
सुंदरनगर,8.7,17.8
पालमपुर,9.0 15.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)