Move to Jagran APP

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में पदयात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 04:47 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

संवाद सूत्र, ठियोग : कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में मंगलवार को गुम्मा से छैला तक पदयात्रा निकाली गई। कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को देश व किसानों की चिंता नहीं है।

loksabha election banner

कुलदीप राठौर ने गुम्मा में किसानों, बागवानों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों व बागवानों की आवाज नहीं दबा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार रिपीट करने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस उनके मिशन रिपीट को मिशन डिलीट बनाकर दिखाएगी। राठौर ने कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल सेब की कीमत एकाएक कम होने के मामले में अडानी का हाथ है। उन्होंने बागवानी मंत्री पर पूर्व वीरभद्र सरकार के कार्यकाल की 1234 करोड़ की बागवानी परियोजना में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। ये रहे उपस्थित

सात किलोमीटर तक पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, एनएसयूआइ अध्यक्ष छतर सिह, रोहित ठाकुर, यशवंत छाजटा, शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, कांग्रेस पार्टी के विभाग के सदस्य व पदाधिकारी और शिमला जिला के आठों विधानसभा क्षेत्रों से लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.