जनजातीय क्षेत्र की जनता से भेदभाव कर रही सरकार
किन्नौर कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सर
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : किन्नौर कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। मुख्यमंत्री हिमाचल के अन्य जिलों में स्वयं दौरे पर जा रहे हैं लेकिन जिला किन्नौर के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन ऑन लाइन वीडियो काफ्रेंसिग के माध्यम से कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा के शासनकाल में रिकांगपिओ में व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस के शासनकाल में लगभग कल्पा, रिकांगपिओ आदि स्थानों पर लाखों की लागत से बने शौचालयों की हालत वर्तमान में खस्ता हो चुकी है। रखरखाव के अभाव में इन शौचालयों में ताले लटके हुए हैं। इस अवसर पर किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, प्रवक्ता सूर्या बोरस नेगी, कार्यालय सचिव भरत लाल आदि उपस्थित थे।