शहीद अंकुश ठाकुर की याद में स्मारक बनाएगी कांग्रेस, समिति गठित
प्रदेश कांग्रेस शहीद अंकुश ठाकुर की याद में स्मारक बनाएगी।
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश कांग्रेस शहीद अंकुश ठाकुर की याद में स्मारक बनाएगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 18 सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति स्मारक के स्थान, निर्माण व अन्य सभी कार्यो को अंतिम रूप देगी। हमीरपुर जिला के अंकुश ठाकुर गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गए थे।
कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि इस समिति के समन्वयक जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार को बनाया गया है। सदस्यों में विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू, इंद्रदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक सुरेश कुमार, कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, दीपक राज शर्मा, कांग्रेस सचिव केवल पठानिया, बलविदर सिंह, कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य ब्रिज मोहन सोनी, कर्नल विधि चंद लांगवाल, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के उपाध्यक्ष तेजनाथ तेज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज के अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व कांग्रेस सचिव अतुल और रामचंद्र पठानिया बनाए हैं।