पौधे लगाने के साथ देखभाल भी जरूरी
राजधानी शिमला के घणाहट्टी के समीप नेहरा पंचायत के घरोग गांव में देवदार के पौधे रोपे गए।
जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के घणाहट्टी के समीप नेहरा पंचायत के घरोग गांव में भाजपा जिला किसान मोर्चा ने पौधारोपण किया। इसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर देवदार के पौधे रोपे गए।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण संकट से निपटने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। इसके अलावा हम जो पौधे लगाते हैं उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना होना।
इस मौके पर नेहरा पंचायत के प्रधान बॉबी बंसल, प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश बबली, प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव चौहान, जिला महामंत्री प्रेम चौहान, डीएफओ सुशील राणा, प्रमोद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, शिमला मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, कुसुम्पटी मंडलाध्यक्ष जितेंद्र भोटका और शिमला ग्रामीण मंडलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर भी मौजूद रहे। देवदार के पेड़ के गुण
देवदार का पेड़ पानी का अच्छा स्रोत माना जाता है। देवदार सूजन दूर करता है। सर्दी से उत्पन्न होने वाली पीड़ा को शात करता है और पथरी से निजात दिलाता है। इसकी लकड़ी को गुनगुने काढ़े में डालकर पीने से गुदा के रोग दूर होते हैं।