रेल सुविधा सुनिश्चित होने पर ही मिलेगी हिमाचल आने की अनुमति, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हिमाचल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू नहीं होगा।
शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हिमाचल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू नहीं होगा। सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी 60 हजार लोग हिमाचल प्रदेश लौटना चाहते हैं और 70 हजार लोग अपने राज्यों को वापस जाना चाहते हैं।
उनका कहना है किक मेरी संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात हो चुकी है। प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों को तभी अनुमति प्रदान करेगी, जब रेल सुविधा सुनिश्चित होगी। इसी तरह से वापस लौटने वाले हिमाचली लोगों के लिए रेल का प्रबंध होगा। राज्य में मौजूदा स्थिति को यथावत जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा दूसरे राज्यों में फंसे हिमाचली वापस आने के लिए उत्सुक हैं। मुंबई, पुणे व नागपुर से लोगों ने घर लौटने की इच्छा जाहिर की है।