Move to Jagran APP

कांग्रेस ने छह ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को ब्लॉक अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी कर 6 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें पूर्ण चंद को कुल्लू दुश्यंत ठाकुर को बंजार अमरजीत सिंह बंगा को श्रीनैनादेवी दयाराम को दून बलीराम शर्मा को पच्छाद और सुरेंद्र मोहन मेहता को चौपाल ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:18 AM (IST)
कांग्रेस ने छह ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वीरवार को ब्लॉक अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें पूर्ण चंद को कुल्लू, दुश्यंत ठाकुर को बंजार, अमरजीत सिंह बंगा को नयनादेवी, दयाराम को दून, बलीराम शर्मा को पच्छाद और सुरेंद्र मोहन मेहता को चौपाल ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

loksabha election banner

ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन 30 अप्रैल तक कर दिया जाएगा। कुलदीप राठौर ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यकारिणी गठन प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास उनके अनुमोदन को भेजें। ब्लॉक कार्यकारिणी 15 दिनों में बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक भी हुई। इसमें 15 ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टीजो भी दिशानिर्देश ब्लॉकों को देती है, उनका पालन किया जाना चाहिए। पार्टी ने उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे उन्हें हर हाल में पूरा करते हुए पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। पार्टी बूथ स्तर की कमेटियों में प्रशिक्षण देगी। पार्टी में अनुशासनहीनता न हो, इसका ख्याल रखा जाए। ब्लॉकों में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए जनविरोधी निर्णयों की पूरी जानकारी लोगों को देनी होगी। देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या बनती जा रही है। लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना पार्टी का काम है। इसलिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.