कल्पा में शून्य से नीचे, ऊना में 29 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश में कुछ दिन से धूप खिलने के साथ ही कई जिलों में पारा उछलने लगा है।
राच्य ब्यूरो शिमला : प्रदेश में कुछ दिन से धूप खिलने के साथ ही कई जिलों में पारा उछलने लगा है। जनजातीय जिलों में पारा शून्य से नीचे चल रहा है, जबकि शुक्रवार को ऊना का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। आलम यह है कि दिन में धूप में खड़े होना मुश्किल होने लगा है।
आसमान के साफ रहने से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में तेजी से सुधार हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को मौसम खराब हो सकता है। ऐसे में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार प्रदेश के अधिकाश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह और शाम को सर्दी बरकरार है। तापमान की स्थिति
शहर,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-3.3 5.8
कल्पा,-1.6,7.7
शिमला,7.6,19.2
सुंदरनगर,8.0,27.6
भुंतर,5.6,20.7
धर्मशाला,7.2,16.4
ऊना,9.2,29.0
नाहन,15.2,22.2
सोलन,7.8,27.0
मनाली,2.4,15.4
कागड़ा,11.4,26.6
मंडी,7.1,26.0
बिलासपुर,11.5,28.0
हमीरपुर,11.0,28.2
चंबा,7.8,23.7