हिमाचल में बरसात के दौरान 1994 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में इस साल बरसात के दौरान 1994 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में इस साल बरसात के दौरान 1994 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए आकलन के तहत यह रिपोर्ट केंद्रीय अंतर मंत्रालय को वित्तीय सहायता के लिए भेज दी गई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) मनीषा नंदा ने बताया कि राज्य सरकार ने अंतर मंत्रालय की टीम को बताया है कि प्रदेश में इस वर्ष बरसात के दौरान 1994 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात से किसे कितना नुकसान
लोक निर्माण विभाग (सड़कों व पुलों की क्षति) : 881.24 करोड़
कृषि विभाग : 151.98 करोड़
बागवानी विभाग : 441.83 करोड़
कृषि व बागवानी भूमि : 16.03 करोड़
मत्स्य विभाग : 6.76 करोड़
आवासीय क्षेत्र : 43.03 करोड़
सामुदायिक संपत्तियां व शहरी विकास : 34.46 करोड़
आइपीएच विभाग : 430.04 करोड़
विद्युत बोर्ड : 53.50 करोड़
पशुपालन विभाग : 10 लाख
शिक्षा क्षेत्र : 11.77 करोड़
मवेशी : 87 लाख