पच्छाद में बिंदल की भूमिका बदली, राजनीतिक गतिविधियां देखेंगे
विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिदल को पच्छाद उप-चुनाव के लिए पार्टी ने राजगढ़ क्षेत्र का जिम्मा सौंपा था।
राज्य ब्यूरो, शिमला : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल अब पच्छाद उपचुनाव के दौरान पूरी राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं पार्टी ने हलके के राजगढ़ क्षेत्र का जिम्मा बलदेव तोमर को सौंपा है। अब डॉ. बिदल उपचुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियों पर निगरानी रखकर जायजा लेंगे। आवश्यक हुआ तो नेताओं को दिशा-निर्देश भी देंगे। इससे पहले आठ सितंबर को शिमला में हुई बैठक में भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय की मौजूदगी में डॉ. बिदल को उपचुनाव के लिए राजगढ़ ब्लॉक का दायित्व सौंपा था। पार्टी ने अब उन्हें उपचुनाव के दौरान मॉनिटरिग का काम दिया है। बिदल की जगह बलदेव तोमर
पच्छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए सरकार के मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हलके को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। राजगढ़ क्षेत्र का दायित्व बिदल से लेकर पार्टी नेता बलदेव तोमर को सौंपा गया है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज सराहां, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल नारग और पझौता क्षेत्र की जिम्मेदारी विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा को सौंपी गई है।