अडानी, आढ़तियों व लदानियों को लूट की छूट : कुलदीप राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर आरोप लगया है कि उन्होंने प्रदेश में अदानी आढ़ती और लदानी को किसानों और बागवानों से खुली लूट की छूट दे रखी है। यह तीनों मिल कर किसानों व बागवानों का खुल कर शोषण कर रहें है। प्रदेश सरकार का इन तीनों पर कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के बागवानों पर अदानी आढ़ती और लदानी मिल कर प्रदेश
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि सरकार ने हिमाचल में अडानी, आढ़तियों व लदानियों को किसानों व बागवानों से खुली लूट की छूट दे रखी है। ये तीनों मिलकर किसानों व बागवानों का शोषण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेब के दाम अचानक गिरना एक साजिश है। सेब न तो कोल्ड स्टोरेज में और न ही मंडियों में जा रहा है। बागवान अपनी फसल को लेकर बर्बादी के कगार पर खड़े हैं। बाजार से एकाएक कार्टन ट्रे का गायब होना और बागवानों को इसका न मिलना साजिश लगती है। प्रदेश में इससे पूर्व बागवानों को समय रहते कार्टन ट्रे और अन्य सामग्री सरकार द्वारा उपलब्ध करवा दी जाती थी जो इस बार नहीं मिली। एचपीएमसी ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में अभी तक अपने कलेक्शन सेंटर पूरी तरह नहीं खोले हैं। सेब जगह-जगह सड़कों के किनारे पड़ा सड़ रहा है। इससे जानलेवा रोग फैलने की आशंका है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बागवानों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें राहत पैकेज दिया जाए।