Move to Jagran APP

मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि देश के लोग यह महसूस करते हैं कि भारत अब सुरक्षित हाथों में हैं। मोदी के कार्यकाल के दौरान समाज के कमजोर जरूरतमंद और पिछडे़ वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने देश हित में साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की विश्व में अलग पहचान बनाई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 04:14 PM (IST)
मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल व मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि देश अब मोदी के हाथों में सुरक्षित है। मोदी के कार्यकाल में समाज के कमजोर, जरूरतमंद और पिछडे़ वर्गो के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देशहित में साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की विश्व में अलग पहचान बनाई है। देश को नरेंद्र मोदी के रूप में कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर खुशहाल और समृद्ध जीवन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वच्छता अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाए। वहीं, डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से अस्पताल के लिए और सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमफेड के उपाध्यक्ष गणेशदत्त, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र भी उपस्थित थे। शुरू हुई निशुल्क भोजन सेवा

मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में नोवल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी द्वारा चलाई जाने वाली निशुल्क भोजन सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिमला मंडल द्वारा रिज पर आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.