कांग्रेस ने नियुक्त किए 16 ब्लॉक अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को 16 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की तीसरी सूची जारी कर दी है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को 16 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की तीसरी सूची जारी की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर कांग्रेस को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान जल्द शुरू करेगी। लेकिन भाजपा की तरह मिस्ड कॉल देकर सदस्य नहीं बनाए जाएंगे।
कुलदीप राठौर ने कहा कि जो लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें ही सदस्य बनाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को अपने ब्लॉक की कार्यकारिणी 10 दिन के भीतर और बूथ की कार्यकारिणी आगामी 20 दिन के भीतर बनाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के अनुमोदन के लिए भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में 41 से अधिक सदस्य नहीं होंगे। बूथ में सात सदस्यों से अधिक की कार्यकारिणी नही होगी। इसमें महिलाओं, युवाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति को अहमियत देते हुए कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देनी होगी। ये नियुक्त हुए ब्लॉक अध्यक्ष
बंजार में दुष्यंत ठाकुर, कुल्लू पूर्ण चंद, मनाली हरिचंद शर्मा, पालमपुर त्रिलोक चंद, सुंदरनगर हेमंत कुमार, सुलह अरुण कुमार, चंबा करतार सिंह, शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, कसुम्पटी भूपेंद्र कंवर, देहरा हरिओम शर्मा, बिझड़ी विपिन, श्री रेणुका जी तेपेंद्र, चिंतपूर्णी बलवान सिंह, धर्मशाला राजेश कपूर, धर्मशाला शहर संदीप सिंह बैंस और पच्छाद में रंजीत सिंह हब्बी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।