मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेल्थ चेकअप करवाने के लिए आइजीएमसी पहुंचे Shimla news
हिमाचल मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेल्थ चेकअप के लिए शिमला के आइजीएमसी अस्पताल पहुंचे।
By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 11:57 AM (IST)
शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह साढ़े आठ बजे सीधे आइजीएमसी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने हेल्थ चेकअप करवाया। करीब 1 घंटे तक हेल्थ चेकअप चला बताया जा रहा है कि उनका एक्स-रे भी हुआ। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने रूटीन चेकअप करवाया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के पांव में मोच आई थी। आज पांव का एक्स-रे हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उनकी पत्नी डॉ साधना ठाकुर भी साथ थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें