पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को नहीं मिल रहा पसंदीदा आवास
भाजपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा को रहने के लिए विधानसभा में पसंद का आवास नहीं मिला। ऐसे में अनिल शर्मा घर का सामान लेकर मंडी चले गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने भाजपा विधायक अनिल शर्मा को मैट्रोपोल स्थित विधायक सदन में 601 नंबर सेट रहने की सुविधा प्रदान की थी। सांसद चुने जाने के बाद सुरेश कश्यप ने अभी तक विधानसभा में प्राप्त आवासीय सुविधा खाली नहीं की है। फिलहाल भाजपा विधायक अनिल शर्मा के पास रहने की कोई सुविधा नहीं है। विधानसभा सचिवालय आमतौर पर पूर्व मंत्रियों जो सदन के सदय हैं ऐसे विधायकों को रहने के लिए दो-दो सेट देता है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा को विधानसभा परिसर में मनपसंद आवास नहीं मिल रहा है। इस कारण वह घर का सामान लेकर मंडी चले गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने भाजपा विधायक अनिल शर्मा को मैट्रोपोल स्थित विधायक सदन में 601 नंबर सेट में रहने की सुविधा प्रदान की थी। लेकिन पत्नी की बीमारी के कारण अनिल वहां रहना नहीं चाहते हैं।
अनिल शर्मा के पास करीब चार महीने से शिमला में रहने की सुविधा नहीं है। विधानसभा सचिवालय आमतौर पर पूर्व मंत्रियों जो सदन के सदय हैं, ऐसे विधायकों को रहने के लिए दो-दो सेट देता है। लेकिन अनिल को उनकी पसंद का आवास नहीं मिल सका है। वहीं, सांसद चुने जाने के बाद सुरेश कश्यप ने अभी तक विधानसभा में प्राप्त आवासीय सुविधा खाली नहीं की है। विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नियुक्त होने से पहले नरेंद्र बरागटा के पास मैट्रोपोल में 601 व 603 नंबर सेट हुआ करते थे। जैसे ही सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति हुई, उन्हें सरकारी कोठी मिली। उसके बाद 603 नंबर सेट कांग्रेस विधायक सुखविदर सुक्खू ने ले लिया। इस कारण मैट्रोपोल में केवल एकमात्र सेट खाली है। विधानसभा के समीप मिलें दो सेट
मैट्रोपोल में रहना संभव नहीं है। मेरी पत्नी पैदल चलने की स्थिति में नहीं है। इस कारण विधानसभा के समीप रहने के लिए दो सेट देने का आग्रह किया था।
अनिल शर्मा, भाजपा विधायक