मुख्यमंत्री सहित प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने दी राहुल गाधी को बधाई
राज्य ब्यूरो, शिमला : राहुल गाधी को सर्वसम्मति से काग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर म
राज्य ब्यूरो, शिमला : राहुल गाधी को सर्वसम्मति से काग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पार्टी में नई ऊर्जा और उत्साह को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पार्टी के कैडर को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी। उनका नेतृत्व देश में काग्रेस पार्टी के साथ और अधिक लोगों को जोड़ने के साथ-साथ और मजबूत बनाएगा। राहुल गाधी के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर काग्रेस पार्टी नए उत्साह और जीवन शक्ति के साथ आगे बढ़ेगी जो आने वाले भविष्य में पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगी। वीरभद्र सिंह ने निवर्तमान पार्टी अध्यक्षा सोनिया गाधी को पार्टी के सफल नेतृत्व तथा अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी को केंद्र में दो बार सत्ता में लाने के लिए आभार जताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा व प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आइएन मैहता ने कहा कि राहुल गाधी के अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर सभी काग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।