विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर संस्कृत महाविद्यालय के लिए जमीन का चयन

By JagranEdited By:
Published: Sat, 03 Jun 2017 08:44 PM (GMT+05:30)

संवाद सूत्र, लालसा : उपमंडल रामपुर के लोगों की संस्कृत महाविद्यालय की माग जल्द ही पूरी होने वाली है।

रामपुर संस्कृत महाविद्यालय के लिए जमीन का चयन
रामपुर संस्कृत महाविद्यालय के लिए जमीन का चयन

संवाद सूत्र, लालसा : उपमंडल रामपुर के लोगों की संस्कृत महाविद्यालय की माग जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन व रामपुर महाविद्यालय ने जमीन की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दी है। वहीं लालसा पंचायत ने भी इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इससे लोगों में खुशी की माहौल है।

रामपुर उपमंडल की लालसा पंचायत के शादल में स्थानीय प्रशासन और पीजी कॉलेज रामपुर की टीम ने 12 बीघा के करीब जमीन का चयन संस्कृत महाविद्यालय के लिए किया है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है। लालसा पंचायत प्रधान राम कुमार शर्मा, उपप्रधान तुला राम शर्मा, डसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी, खेल चंद नेगी, गुलजारी लाल आदि ने कहा कि क्षेत्र में संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण होना यहा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे जहा क्षेत्र के युवाओं को घर द्वार पर ही संस्कृत की उच्च प्राप्त करने का मौका मिलेगा, वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा। वर्तमान में छात्रों को क्षेत्र से बाहर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है। कॉलेज का निर्माण होने से गरीब परिवार से संबंधित छात्रों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा। सरकार से माग करते हुए कहा कि महाविद्यालय निर्माण की सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द से पूरा कर क्षेत्र के लोगों को इसका तोहफा दिया जाए। तहसीलदार रामपुर विवेक नेगी ने बताया कि पूर्व में संयुक्त टीम ने लालसा पंचायत के शादल का दौरा किया था, जहा पर महाविद्यालय के लिए 12 बीघा के करीब जमीन का चयन किया गया। रामपुर महाविद्यालय के प्राचार्य पीसी कश्यप ने कहा कि कॉलेज के जमीन का चयन करने के बाद इसकी रिपोर्ट बना कर प्रदेश सरकार को भेज दी है। अब सरकार से आगामी आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।