विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर 1444 श्रमिक परिवारों की चमकी किस्मत, CM सुक्खू बांटेंगे 6.10 करोड़ रुपये

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:36 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में दीपावली पर 1444 पंजीकृत श्रमिक परिवारों को 6.10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ...और पढ़ें

दीपावली पर 1444 श्रमिक परिवारों को मिलेंगे 6.10 करोड़ रुपये।

दीपावली पर 1444 श्रमिक परिवारों को मिलेंगे 6.10 करोड़ रुपये।

HighLights

  1. 1444 श्रमिक परिवारों को दीपावली पर आर्थिक सहायता मिलेगी।

  2. मुख्यमंत्री सुक्खू 6 नवंबर को 6.10 करोड़ रुपये बांटेंगे।

  3. शिक्षा, विवाह, आवास योजनाओं में मिलेगी सर्वाधिक मदद।

राज्य ब्यूरो, शिमला। दीपावली पर हिमाचल प्रदेश के 1444 पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से छह नवंबर को 6 करोड़ 10 लाख 57 हजार 310 रुपये की सहायता राशि वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह राशि लाभार्थियों को प्रदान करेंगे। बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली इस सहायता से श्रमिक परिवारों को त्योहार के दौरान आर्थिक संबल मिलेगा।

बोर्ड के अनुसार सबसे अधिक 3 करोड़ 14 लाख 67 हजार 700 रुपये शिक्षा सहायता योजना के तहत दिए जाएंगे। वहीं विवाह सहायता योजना में 1 करोड़ 70 लाख 87 हजार रुपये वितरित होंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 86 लाख 58 हजार रुपये और मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के अंतर्गत 32 लाख 80 हजार रुपये दिए जाएंगे। चिकित्सा सहायता के रूप में 54,610 रुपये तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत 5 लाख 10 हजार रुपये वितरित किए जाएंगे।

मंडी के सबसे अधिक लाभार्थी

जिलावार आंकड़ों के अनुसार मंडी जिले के 440 श्रमिक परिवारों को 1 करोड़ 61 लाख 18 हजार 200 रुपये मिलेंगे। बिलासपुर के 173 लाभार्थियों को 65 लाख 53 हजार 800 रुपये, किन्नौर के 168 को 64 लाख 92 हजार 200 रुपये और हमीरपुर के 148 लाभार्थियों को 64 लाख 94 हजार 610 रुपये दिए जाएंगे।

ऊना के 142 लाभार्थियों को 1 करोड़ 5 लाख 9 हजार 700 रुपये, शिमला के 183 को 72 लाख 97 हजार 200 रुपये, कांगड़ा के 63 को 31 लाख 200 रुपये और चंबा के 50 लाभार्थियों को 14 लाख 12 हजार 600 रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा सिरमौर के 29 को 15 लाख 38 हजार 200 रुपये, कुल्लू के 38 को 9 लाख 45 हजार 600 रुपये और सोलन के 10 लाभार्थियों को 5 लाख 95 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। बोर्ड की योजनाओं के तहत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह, उपचार, आवास और विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।