विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों पर प्रशासन को चेताया

By Edited By:
Published: Mon, 09 Mar 2015 08:28 PM (IST)

जागरण संवाददाता, शिमला : 'शिमला नागरिक सभा' एवं नौजवान सभा की इंजनघर इकाई की बैठक सत्यवान पुण्डीर की

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शिमला : 'शिमला नागरिक सभा' एवं नौजवान सभा की इंजनघर इकाई की बैठक सत्यवान पुण्डीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के खराब रहने से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी पर चर्चा की गई।

संजौली क्षेत्र के तहत वार्ड सं0 16, 17 तथा 20 में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाईटें आए दिन खराब रहती हैं। पिछले लगभग तीन हफ्ते से सागटी, इंजनघर, मोनाल पब्लिक स्कूल, अली मंजिल, काला पहाड़, बावड़ी आदि क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाईटें खराब पड़ी हैं। इस बारे में विभाग को सूचित भी किया गया। परंतु विद्युत विभाग अपनी कमजोरी का ठिकरा नगर निगम पर डालता है कि अभी सामान नहीं आया है। ऐसी हालात में विद्युत विभाग एवं नगर निगम से सवाल किया गया कि स्थिति कब तक चलती रहेगी?

बैठक में इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए चेतावनी दी गई कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस सबंध में सभा संजौली क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर सात अप्रैल को विधानसभा पर ''जंगली, लावारिस व नाकारा पशुओं'' की समस्या के समाधान के लिए की जा रही विशाल रैली में भी नागरिक सभा एवं नौजवान

सभा शिरकत करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।