यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नालदेहरा में कटे देवदार के 11 पेड़
संवाद सूत्र, बल्देया : अब मशोबरा विकास खंड की नालदेहरा पंचायत में देवदार के 11 पेड़ काटे लिए गए। वन व

संवाद सूत्र, बल्देया : अब मशोबरा विकास खंड की नालदेहरा पंचायत में देवदार के 11 पेड़ काटे लिए गए। वन विभाग ने आरोपी वार्ड सदस्य को 1.21 लाख रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर चालान पेश किया जाएगा।
शुक्रवार को रेंज ऑफिसर लाल सिंह को सूचना मिली कि पंचायत घर के साथ पेड़ काटे गए हैं। विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया और डेमेज रिपोर्ट तैयार की। शनिवार को सीएफ प्रदीप ठाकुर, रेंज आफिसर लाल, बीओ बिमला और बलदेया रेज की वन रक्षक द्रोपदी मौके पर पहुंची। टीम ने पंचायत सदस्यों के बयान लिए, लेकिन प्रधान मौके पर पर नहीं थी। वन विभाग की डेमेज रिपोर्ट वार्ड सदस्य हुक्म चंद के नाम पर है।
जुर्माना अदा नहीं किया, तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। हांलाकि यह साफ नहीं हुआ है कि पेड़ सरकारी भूमि से कटे या फिर निजी भूमि से। वन विभाग के अनुसार पंचायत यहां पर शौचालय निर्माण करवाना चाहती थी। वन विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि पेड़ शौचालय बनाने के लिए ही काटे गए, मामला अवैध कारोबार से नहीं जुड़ा था। वन विभाग ने भूमि की निशानदेही का आदेश दे दिया है।
प्रधान है लापता
मामला उजागर होने के बाद पंचायत प्रधान सुषमा पिछले दो दिन से सामने नहीं आ रही। ऐसे में कई सवाल उठ गए हैं। पंचायत प्रधान के सहित वार्ड सदस्य की मिलीभगत से पेड़ काटने का अंदेशा है। सूत्रों के अनुसार जिस भूमि पर पंचायत भवन बना है। वह भी सरकारी भूमि पर है। इसके निर्माण कार्य के दौरान भी पेड़ काटे गए थे।
-----------
डेमेज रिपोर्ट काट ली गई। अगर जुर्माना नहीं दिया गया तो एफआईआर दर्ज करवा जाएगी। अभी निशानदेही भी होगी।
-लाल सिंह, रेंज आफिसर।