गुरु देवी को कटौला पंचायत महिला कांग्रेस कमेटी की कमान
सभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। मंडी संसदीय क्षेत्र से अभी दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर सामने नहीं आई है लेकिन पार्टी से जुड़े संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को रिझाने के लिए जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में कटौला पंचायत में महिला
सहयोगी, पद्धर : कटौला पंचायत में महिला कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष रेशमा ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में आम जनता से छल किया है। जनता का मोदी सरकार से मोहभंग हो चुका है। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में उतरने से भाजपा की नींद हराम हो गई है। महिला कांग्रेस जिला महासचिव निर्जला ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष तारा देवी ने भी संगठन की मजबूती को लेकर महिलाओं से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान कटौला पंचायत महिला कांग्रेस कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें गुरु देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। मीरा बेबी, बिदु देवी और हाजिरी को उपाध्यक्ष, सरस्वती देवी महासचिव, रेखा देवी सचिव, सरस्वती ठाकुर मुख्य सलाहकार, तुलजु देवी सलाहकार, बंदना कपूर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लक्ष्मी देवी, शकीना, हलीमा, रेखा देवी, माया देवी, कुसुम देवी, लीला देवी, उर्मिला देवी, सुमा देवी, निशु और यलो देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।