40 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ दो काबू
सुंदरनगर पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में नाकाबंदी कर तीन लोगों से करीब 40 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।
सहयोगी, सुंदरनगर : सुंदरनगर पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में नाकाबंदी कर तीन लोगों से करीब 40 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। तीनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुंदरनगर पुलिस ने मुख्य आरक्षी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुंघ बैरियर पर वाहनों की जांच पड़ताल के लिए नाका लगा रखा था। मंडी की तरफ से आई पंजाब रोडवेज की कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही बस को जांच के लिए रोका। बस में सफर कर रहे तीन लोगों के बैग से चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान गोल्डी, सतनाम व गुरजंट ¨सह के रूप में हुई है। तीनों पंजाब के लुधियाना जिला के गालिब कला (जगरांव) के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।