दो कांग्रेस नेताओं की मौत से सदमे में कार्यकर्ता : दीपक
जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने कांग्रेस के युवा नेता खेम वर्मा व दलीप मेहता की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया ।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 03:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने पार्टी के युवा व होनहार नेता खेम वर्मा व दलीप मेहता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा करसोग में एक सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा सदमा लगा है। यह एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। दीपक शर्मा ने कहा दोनों नेताओं ने एनसयूआइ से अपना रजनीतिक सफर शुरू किया था और वो कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। दलीप मेहता वर्तमान में करसोग पंचायत समिति के उपाध्यक्ष थे और खेम वर्मा करसोग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें