अशोक बने इंदिरा मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, मंडी : इंदिरा मार्केट व्यापर मंडल के हुए आम चुनाव में अशोक शर्मा को अध्यक्ष
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 05:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : इंदिरा मार्केट व्यापर मंडल के हुए आम चुनाव में अशोक शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजेंद्र पुरी को 83 मत से पराजित किया। चुनाव प्रक्रिया में कुल 213 व्यापारियों ने भाग लेकर मतदान किया। अशोक को 147, जबकि राजेंद्र पुरी को 64 मत पड़े व दो मत रद हो गए। अशोक शर्मा ने कहा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। व्यापारी वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान करना प्राथमिकता रहेगी। चुनाव में जीत पर उन्होंने व्यापारी वर्ग का आभार व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें