Move to Jagran APP

राजेश प्रधान व प्रशांत महासचिव

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर के व्यापार मंडी मंडल पर पुरानी कमेटी के समर्थकों का क

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 08:12 PM (IST)
राजेश प्रधान व प्रशांत महासचिव
राजेश प्रधान व प्रशांत महासचिव

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर के व्यापार मंडी मंडल पर पुरानी कमेटी के समर्थकों का कब्जा हो गया है। रविवार को 22 साल बाद हुए चुनाव में पूर्व में रहे व्यापार मंडल के महासचिव राजेश महेंद्रू ने तिलक राज शर्मा को चौकोने मुकाबले में पराजित किया है। महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में प्रशांत बहल ने एकतरफा मुकाबले में दो सौ मतों के अंतर से जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को फूलों से लाद दिया गया।

loksabha election banner

मंडी व्यापार मंडल के चुनाव में यह पहला मौका था जब शहर के व्यापारियों ने चुनाव में इतनी गर्मजोशी के साथ शिरकत की। पुरानी कार्यकारिणी और इंदिरा मार्केट व्यापारी यूनियन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने इन चुनाव में व्यापारियों न पुरानी कार्यकारिणी पर भरोसा जताते हुए राजेश महेंद्रू और प्रशांत बहल की जोड़ी को विजयी बनाया।

इस बार चुनाव के लिए 1122 मतदाताओं का पंजीकरण किया गया था, जबकि रविवार को विपाशा सदन में हुए चुनाव में 907 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें प्रधान पद पर हुए चौकोने मुकाबले में राजेश महेंद्रू को 482, तिलक राज को 291, सुधीर कपूर को 120 और इन चुनाव का बहिष्कार कर चुके लक्ष्मेंद्र गुलेरिया को 12 वोट पड़े। उसी प्रकार महासचिव पद पर प्रशांत बहल और अशोक शर्मा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रशांत बहल को 552 और अशोक कपूर को 352 मत मिले।

मंडी व्यापार मंडल के चुनाव हंगामेपूर्ण माहौल में हुए। रविवार को मतदान से पहले ही इन चुनाव को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। एक ओर जहां पुरानी कार्यकारिणी के खिलाफ इंदिरा मार्केट व्यापारी यूनियन ने मोर्चा खोल रखा था।

वहीं दूसरी ओर मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र गुलेरिया बार-बार चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे। वे व्यापार मंडल में रेहड़ी-फड़ी यूनियन ही नहीं बल्कि लेबर आफिस में पंजीकृत हर व्यापारी को इसका सदस्य बनाने की जिद पर अड़े थे। अपने इसी विरोध के चलते लक्ष्मेंद्र ¨सह ने चुनाव से पहले ही बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी विरोधियों के बीच अपने आपको स्थापित कर पाती है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव आयोजन समिति ने विजेता उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश महेंद्रू व महासचिव ने जीत हासिल करने के बाद समर्थकों का धन्यवाद करते हुए व्यापारी वर्ग के हित को लेकर हर मंच पर जोरदार ढंग से आवाज बुलंद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.