चंदू बने लोमश व्यापार मंडल के सलाहकार
सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर में समानांतर रूप से गठित लोमश व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 04:28 PM (IST)
सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर में समानांतर रूप से गठित लोमश व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में लोमश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। चंदू शर्मा को सलाहकार बनाया गया है, जबकि भागीरथ, यदुपति शर्मा, मेहर चंद ठाकुर, जय राम शर्मा, श्याम लाल शर्मा, मोरध्वज, ढमेशवर, लीला भारद्वाज, चंद राम ठाकुर, सुनील ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर व सचिव तेज लाल ठाकुर उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें