संकल्प से सिद्धि तक बनेगा नया भारत : रामस्वरुप
जागरण संवाददाता, मंडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संकल्प से सिद्धि तक लिए गए संकल्प के तहत न
जागरण संवाददाता, मंडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संकल्प से सिद्धि तक लिए गए संकल्प के तहत नए भारत का निर्माण होगा। 2022 तक संकल्प के तहत न्यू इंडिया का निर्माण किया जाएगा। यह बात उन्होंने वीरवार को मंडी में भाजयुमो की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि नौ अगस्त, 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी, जो 15 अगस्त 1947 तक चली और देश को पांच साल के बाद आजादी मिली। इसी तरह प्रधानमंत्री ने अगस्त को संकल्प से सिद्धि तक एक मिशन के तौर पर लिया है और सभी किसानों, बागवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं आदि का भी संकल्प लेने का आह्वान किया है ताकि भारत विश्व गुरु बने। हर घर में स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें लगें और आने वाली पीढ़ी को इनके इतिहास के प्रति जागरूक करने के लिए भी काम किया जाएगा। भाजयुमो की तिरंगा यात्रा खलियार से शुरू हुई, जो यूली पुल, बाईपास, रामनगर, तल्याहड़, जेलरोड़ व स्कूल बाजार से होती हुई सेरी मंच पहुंची। इस दौरान रामस्वरुप ने बाइक चलाकर युवाओं का मार्गदर्शन किया। इसके बाद सेरी मंच पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानी हिरदा राम व स्वामी कृष्णानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कारगिल शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राकेश वालिया, सदर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, महामंत्री राजीव ठाकुर, सरदार राजा ¨सह मल्होत्रा आदि मौजूद थे।