Move to Jagran APP

खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात पंडोह डैम के समीप कैंची मोड़ पर एक कार के करीब 100 गहरी खाई में गिरने से चंबा जिला के खजियार क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। हादसा कार पीछे करते समय पेश आया। यहां फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कई बार भूस्खलन हो चुका है। वाहनों की आवाजाही के लिए दो लेन बना रखे हैं। सभी छह लोग कार एचपी73-1652 में चंबा से मनाली की तरफ जा रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे कैंची मोड़ पहुंचे। चालक गलती से कार निचले लेन में ले गया। आम तौर पर दोनों लेन में वाहनों त

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:25 AM (IST)
खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

जागरण संवाददाता, मंडी : मनाली- चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात पंडोह डैम के समीप कैंची मोड़ पर एक कार के करीब 100 फीट खाई में गिरने से चंबा जिला के खजियार क्षेत्र के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई व तीन गंभीर घायल हो गए। मृतकों की पहचान रोहित कुमार पुत्र सोमराज निवासी लाहड़ा, डाकखाना खजियार, अजय कुमार पुत्र तिलक राज निवासी भागरा, डाकखाना खजियार व सोनी पाल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी लाहड़ा, डाकखाना खजियार जिला चंबा के रूप में हुई है। घायलों में अरुण कुमार पुत्र विक्की कुमार निवासी बैंसला, डाकखाना खजियार, मनु कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी लाहड़ा, डाकखाना खजियार व संजय कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी बैंसला डाकखाना खजियार जिला चंबा शामिल हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया है। हादसा कार पीछे करते समय हुआ। हादसे वाले स्थान पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस जगह पर कई बार भूस्खलन हो चुका है। वाहनों की आवाजाही के लिए दो लेन बना रखे हैं।

loksabha election banner

कार मालिक रोहित कुमार के साथ पांच लोग चंबा से मनाली की तरफ जा रहे थे। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे कैंची मोड़ पहुंचे। रोहित गलती से कार निचले लेन में ले गया। आम तौर पर दोनों लेन में वाहनों की आवाजाही होती है। मगर शनिवार रात निचली लेन से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले हिस्से को बंद कर रखा था। वहां पहुंचने के बाद रोहित कार पीछे कर रहा था। घुप अंधेरा होने से कार के टायर सड़क से बाहर निकल गए और अनियंत्रित होकर ब्यास नदी की तरफ खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते पुलिस चौकी पंडोह व पुलिस थाना सदर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई में उतरने के बाद तीनों घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। तीन व्यक्ति मौके पर ही मृत पाए गए। पुलिस ने रविवार सुबह मृतकों के स्वजनों को दूरभाष पर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। कार में सवार लोग मनाली में पैराग्लाइडिंग, होटल व रेस्तरां में काम करते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.