विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के मंडी में HRTC बस के इंजन में लगी आग, 15 यात्री थे सवार; धुआं निकलने पर मची अफरा-तफरी

Published: Sun, 05 Apr 2026 07:52 PM (IST)

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैजनाथ-संधोल बस के इंजन में लडभड़ोल बाजार में अचानक आग लग गई। चालक-परिचालक के खाना ...और पढ़ें

मंडी में HRTC बस के इंजन में लगी आग। फोटो जागरण

मंडी में HRTC बस के इंजन में लगी आग। फोटो जागरण

HighLights

  1. लडभड़ोल में एचआरटीसी बस के इंजन में लगी आग।

  2. यात्रियों ने धुआं देखकर शोर मचाया, आग बुझाई गई।

  3. इंजन खराबी प्रारंभिक कारण, निगम ने जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, मंडी (लडभड़ोल)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बैजनाथ से संधोल जा रही बस के इंजन में दोपहर के समय एकाएक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब चालक परिचालक बस को लडभड़ोल में खड़ा करके खाना खाने गए थे। इंजन से धुंआ निकलता देख सवारियों ने शोर मचाया और उसके बाद आग को बुझाया गया।

बैजनाथ से संधोल जा रही बस एचपी 53 ए 4523 जब दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर लडभड़ोल बाजार में पहुंची। चालक व परिचालक परिचालक खाना खाने चले गए। बस में 15 के करीब सवारियां उस समय बैठी थी। सवारियां ने बस के इंजन से धुआं उठता हुआ देखा और शेार मचाया।

शोर सुनकर चालक व परिचालक तुरंत मौके पर आए और इंजन काे खोलने पर उसमें लगी आग को अग्निशमन यंत्र से बुझाया। इसके बाद इसके बारे में बैजनाथ डिपो में जानकारी दी गई।

डिपो से अन्य बस भेजकर सवारियां को आगे रूट पर भेजा गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इंजन की खराबी को आग का कारण बताया जा रहा है। एचआरटीसी अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।