Move to Jagran APP

शह व मात के खेल में सुंदरनगर प्रथम, शिमला दूसरे स्थान पर

डीएवी स्कूलों की अंडर-19 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:17 AM (IST)
शह व मात के खेल में सुंदरनगर प्रथम, शिमला दूसरे स्थान पर
शह व मात के खेल में सुंदरनगर प्रथम, शिमला दूसरे स्थान पर

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : डीएवी स्कूलों की अंडर-19 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का खिताब डीएवी कोटखाई के नाम रहा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रियांशु ठाकुर डीएवी स्कूल सुंदरनगर और सेजल डीएवी स्कूल बड़ोली नादौन चुने गए।

loksabha election banner

छात्र वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी स्कूल सुंदरनगर और दूसरा स्थान दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला ने प्राप्त किया। छात्राओं में प्रथम स्थान डीएवी स्कूल बड़ोली नादौन और दूसरा स्थान डीएवी स्कूल मंडी का रहा। प्रियांशु ठाकुर डीएवी स्कूल सुंदरनगर, चिराग, अभिषेक दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला, आकाश नेगी डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार और सुशांत शर्मा डीएवी स्कूल बड़ोली, नादौन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलों के लिए हुआ।

छात्रों के बोर्ड-1 में प्रियांशु ठाकुर डीएवी सुंदरनगर ने प्रथम, वरुण डीएवी लक्कड़ बाजार ने द्वितीय और आकाश डीएवी कोटखाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड-2 में चिन्मय मेहता डीएवी शिमला ने प्रथम, आकाश नेगी डीएवी लक्कड़ बाजार ने द्वितीय और अमिश सूद डीएवी सुंदरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड-3 में चिराग दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला ने प्रथम, दुष्यंत सिंह डीएवी हमीरपुर ने द्वितीय और दक्ष सूद डीएवी सुंदरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड-4 में अभिषेक दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला ने प्रथम, सुशांत डीएवी भड़ोली ने द्वितीय और अंशुल ठाकुर डीएवी कांगू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सश्मिता डीएवी स्कूल सुंदरनगर, सेजल, अंशिका और चक्षु शर्मा डीएवी स्कूल बड़ोली नादौन तथा संस्कृति डीएवी धर्मशाला का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलों के लिए हुआ है।

छात्राओं के वर्ग के बोर्ड-में सश्मिता डीएवी सुंदरनगर ने प्रथम, अनुषा सिंह डीएवी मंडी ने द्वितीय और प्राजक्ता डीएवी सरस्वती नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड-2 में सेजल डीएवी भड़ोली ने प्रथम, संस्कृति डीएवी धर्मशाला ने द्वितीय और निशा डीएवी घुमारवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड-3 में कृतिका डीएवी हमीरपुर ने प्रथम, देवांशी डीएवी बिलासपुर ने द्वितीय और आकांक्षा डीएवी मंडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोर्ड-4 में ओशिन डीएवी परवाणू ने प्रथम, रिजुल डीएवी सरस्वती नगर ने द्वितीय और चक्षु डीएवी बड़ोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएवी ग्रयोह के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.