कनिष्ठ अभियंता संघ की प्रदेशाध्यक्ष बनी सुलक्षणा
जागरण संवाददाता मंडी हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को म
जागरण संवाददाता, मंडी : हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को मंडी में हुई। इसमें संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सोलन जिला से संबंधित सुलक्षणा जसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
सहायक अभियंता सूरजमणी ने बताया कि मंडी के संजय सैन को महासचिव और दुर्गा चंद को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया। शिमला के हेमंत घई, कुल्लू के देवराज और हमीरपुर के हेमराज को उपप्रधान बनाया गया। कोषाध्यक्ष ऊना की पूनम कालिया, चंबा के पवेंद्र मुख्य सलाहकार, सिरमौर के प्रताप और कांगड़ा के कल्याण जग्गी को सलाहकार, कांगड़ा के पंज महाजन को संयोजक, सिरमौर के दिलीप को सचिव, सोलन के आरडी शर्मा को प्रेस सचिव, बिलासपुर के अनिल को संयुक्त सचिव, चंबा के राकेश को भी संयुक्त सचिव बनाया गया। नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं ओर मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए कार्य करेगी।