व्यक्ति ने ससुराल में फंदा लगा दी जान
संवाद सहयोगी, मंडी : सदर हलके में एक व्यक्ति ने सुसराल में फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति कुछ
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 06:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : सदर हलके में एक व्यक्ति ने सुसराल में फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। तल्याहड़ पंचायत के फतवाहण गांव का बलवीर ¨सह (40) पुत्र नंदलाल सोमवार शाम परिवार के साथ ससुराल त्रयांबी गया हुआ था। रात को परिवार के लोग एक कमरे में सोए हुए थे। देर रात बलवीर ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य उठे तो बलवीर को फंदे से झुला देख दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी सदर सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें