पद्धर में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
श्याम लाल मेमोरियल वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार को पद्धर खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन ¨सह ठाकुर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से जहां शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है, वहीं आपसी भाईचारे की भावना खिलाडिय़ों में जागृत होती है। स्वर्गीय श्याम लाल वालीबाल के राष्ट्रीय स्तर के एक अच्छे खिलाड़ी थे। शिक्षा के क्षेत्र में चतु
सहयोगी, पद्धर : राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय श्याम लाल मेमोरियल वालीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार को पद्धर खेल मैदान में शुरू हुई। इसका शुभारंभ द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन ¨सह ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से जहां शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है, वहीं भाईचारे की भावना जागृत होती है। प्रतियोगिता में वालीबाल की 12 और कबड्डी की 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर श्याम लाल की पत्नी शकुंतला देवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस मौके पर सुरेश कटारिया, इंद्र ¨सह, पूर्व प्रधान फते ¨सह, चुनी लाल, डीपीई भूपेंद्र पाल शर्मा, पीईटी जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, श्याम लाल के पुत्र विजय कुमार बरवाल मौजूद रहे।