घास काट रही महिला को सांप ने डसा
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : पंचायत छात्तर के काटली गांव में शुक्रवार सुबह खेत में घास काट
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : पंचायत छात्तर के काटली गांव में शुक्रवार सुबह खेत में घास काट रही महिला को सांप ने डस लिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे व तुरंत उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लेकर आए। जहां समय पर महिला को उपचार मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। महिला की पहचान कांता देवी (52) पत्नी चमन लाल के रूप में हुई है। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. चमन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें