Move to Jagran APP

सरकाघाट में महेंद्र सिंह के खिलाफ लगे नारे

जागरण संवाददाता मंडी सरकाघाट हलके में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को लोगों के

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 09:16 PM (IST)
सरकाघाट में महेंद्र सिंह के खिलाफ लगे नारे
सरकाघाट में महेंद्र सिंह के खिलाफ लगे नारे

जागरण संवाददाता, मंडी : सरकाघाट हलके में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। विकास कार्य न होने व जलशक्ति विभाग में बाहरी लोगों को रोजगार देने से खफा ग्रामीणों ने महेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

जलशक्ति मंत्री वीरवार सुबह नवाही वार्ड से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी रविद्र कुमार के पक्ष में प्रचार करने जा रहे थे। दमसेहड़ा वार्ड में ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर नारेबाजी करने वालों से पूछते रहे कि अगर उन्हें कोई काम है तो बताएं, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे, वे भी तमाशबीन बन रहे। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों को रोकने का प्रयास तक नहीं किया। नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे। नवाही वार्ड में सरकाघाट हलके की सात व धर्मपुर की सात पंचायतें हैं।

दो दिन पहले थौना वार्ड में महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को इसी तरह की नारेबाजी का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि वह बाहरी लोगों को अपनी वार्ड में प्रचार नहीं करने देंगे। थौना वार्ड से महेंद्र सिंह ठाकुर के समधी पृथ्वीराज धूमल जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं ग्रयोह वार्ड से माकपा एवं कांग्रेस के साझा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.