Move to Jagran APP

ट्रैक्टर खाई में गिरा, छह मजदूर घायल

पर बैरकोट पंचायत के सलापड गांव के पास एक ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार छह प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। लेदा में निजी ठेकेदार के पास काम कर रहे यूपी व बिहार के मजदूर मंगलवार रात को का

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 05:09 PM (IST)
ट्रैक्टर खाई में गिरा, छह मजदूर घायल
ट्रैक्टर खाई में गिरा, छह मजदूर घायल

सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर-लेदा मार्ग पर बैरकोट पंचायत के सलापड़ गांव के पास एक ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। लेदा में निजी ठेकेदार की उत्तर प्रदेश व बिहार की लेबर मंगलवार रात को  काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर से अपने क्वार्टर लेदा लौट रहे थे। लेदा से करीब एक किलोमीटर पीछे सलापड़ गांव के पास अचानक  चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रैक्टर व उसके साथ लगी ट्रॉली करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे छह मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रमाीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार्यवाहक थाना  प्रभारी बल्ह  एसआइ नोख राम ने बताया कि पुलिस ने  चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.