Move to Jagran APP

नवंबर 2019 तक होगा व्यापार मंडल का कार्यकाल

सहयोगी, रिवालसर : व्यापार मंडल रिवालसर की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें रिवालसर व्यापार

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 04:50 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 04:50 PM (IST)
नवंबर 2019 तक होगा व्यापार मंडल का कार्यकाल
नवंबर 2019 तक होगा व्यापार मंडल का कार्यकाल

सहयोगी, रिवालसर : व्यापार मंडल रिवालसर की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें रिवालसर व्यापार मंडल पर लग रहे आरोपों को कार्यकारिणी ने नकार दिया है। व्यापार मंडल के सचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सात साल से व्यापार मंडल के चुनाव न करवाने व बैठक गुपचुप ढंग से करवाने की बात बिल्कुल तथ्यहीन है। आज तक के व्यापार मंडल की समस्त गतिविधियों का पूरा विवरण दिया गया है। वर्तमान कार्यकारिणी का चुनाव 2014 में हुआ था जोकि नवंबर 2019 तक कार्य करेगी। उस समय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया था। समय पर दुकानदारों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता शिविर व्यापार मंडल के माध्यम से लगाए गए हैं।

loksabha election banner

रिवालसर बाजार में नई खुली दुकानों के दुकानदारों को तीस सितंबर तक व्यापार मंडल का सदस्य बनाने, नगर पंचायत द्वारा झील परिसर में जो प्रवेश शुल्क लिया जाता है उसे स्थानीय व्यापारियों की गाड़ियों से न लेने तथा रिवालसर में गेस्ट हाउस व होटलों का पंजीकरण भी व्यापार मंडल में करने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के बाद वार्षिक जनरल हाउस बुलाया।

बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ढमेशवर ठाकुर, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, सहसचिव चमन शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सलाहकार सुशील व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.