व्यापार मंडल चौंतड़ा के चुनाव 22 को
संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर व्यापार मंडल चौंतड़ा के चुनाव 22 अक्टूबर को टैक्सी स्टैंड के पास
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : व्यापार मंडल चौंतड़ा के चुनाव 22 अक्टूबर को टैक्सी स्टैंड के पास होंगे। चुनाव कमेटी के प्रभारी ब्रजेश धवन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में 200 से अधिक व्यापारी हिस्सा लेगें। आगामी तीन साल तक होने वाले चुनाव को लेकर प्रधान पद के लिए नामांकन भरने की तिथि सोमवार शाम पांच बजे तक होगी। नामांकन की वापसी मंगलवार शाम पांच बजे जबकि चुनाव प्रचार 21 अक्टूबर और मतदान का समय 22 अक्टूबर दोपहर एक से शाम पांच बजे रहेगा। उसी दिन मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इससे पहले व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से भी होता रहा है, लेकिन लंबे अरसे के बाद अध्यक्ष पद की ताजपोशी चुनाव प्रक्रिया से साथ होने पर व्यापारियों में उत्साह हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें