दसवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी
चौंतड़ा स्थित आई फ्लेक्स स्कूल (धनेतर) में दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : चौंतड़ा स्थित आई फ्लेक्स स्कूल (धनेतर) में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपिका वर्मा भी मौजूद रहीं। दीपिका वर्मा ने कहा कि विदाई समारोह स्कूल में विद्यार्थियों के द्वारा बिताए समय और उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में आर्यन नेगी को मिस्टर फेयरवेल और देवांशु को मिस फेयरवेल चुना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें