विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल नहीं रहे

By Rajesh SharmaEdited By:
Published: Sun, 21 Apr 2019 10:14 AM (GMT+05:30)

Pandit Shiv Lal. हिमाचल में विधानसभा क्षेत्र सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का रविवार सुबह निधन हो गया।

हिमाचल में सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल नहीं रहे
हिमाचल में सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल नहीं रहे

मंडी, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे निधन हो गया। वह  80 साल के थे। कुछ दिन से वह आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थे। हालत ठीक न होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। पंडित शिव लाल चच्योट जो अब सराज के नाम से है से 1985 से लेकर 1990 तक कांग्रेस के विधायक रहे। इससे पहले वह गोहर के साथ लगती बासा पंचायत से प्रधान भी रहे। उन्होंने बीएससी अध्यापक की नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था।

सहकारी आंदोलन में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वर्तमान में भी वह 20 से अधिक शाखाओं वाले सीडी ब्लाक सहकारी समिति जो बैंकिंग की तर्ज पर चल रही है, के अध्यक्ष थे। वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भूमि विकास सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष रहे हैं। उनकी आवाज में गजब की गर्जना थी तथा वह एक तेज तरार विधायक के रूप में जाने जाते थे। उन्हें उस समय शेरे चच्योट भी कहा जाता था। उन्होंने कई चुनाव लड़े। एक चुनाव हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर भी लड़ा था।

सहकारी क्षेत्र में उन्हें युग पुरूष की तरह जाना जाता था। हर सहकारी आंदोलन के साथ उनका नाता रहा है। उनके निधन से प्रदेश ने सहकारी आंदोलन का एक बड़ा व्यक्तित्व खो दिया है। पंडित शिव लाल 15 अप्रैल को मंडी में हुई कांग्रेस की बैठक में भी आए थे तथा स्टेज पर प्रथम पंक्ति में उन्हें बिठाया गया था। इसके बाद एक अन्य बैठक में उन्होंने भाग लिया, जहां पर उनकी कुछ तबीयत बिगड़ गई और परिजन उन्हें आइजीएमसी शिमला ले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।