Move to Jagran APP

बल्ह में खोले जाएंगे क्रय-विक्रय केंद्र : इंद्र सिंह गांधी

किसानों की तैयार फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए बल्ह घाटी के राजगढ़ कुम्मी चंडयाल लूनापाणी ढाबण बाल्ट और नलसर में क्रय=विक्रय केंद्र खोले जाएं। यहां पर व्यापारियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध की व्यवस्था होगी। ताकि बल्ह और नाचन विधानसभा क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में सक्षम हों। यह बात बल्ह के विधायक इंद्र सिग गांधी ने कही है। उन्होंने कहा इस मांग को मुख्यमंत्री जराराम ठाकुर के समक्ष रखा गया है। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा बल्हघाटी में 5110 हेक्टयेर भूमि पर कृषि की जाती है। लेकिन किसानों को नकदी फसलों की चिता सताने लगी थी। घाटी के किसानों की यह प्रमुख मांग

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:17 AM (IST)
बल्ह में खोले जाएंगे क्रय-विक्रय केंद्र : इंद्र सिंह गांधी

सहयोगी, नेरचौक : विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि तैयार फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए बल्ह घाटी के राजगढ़, कुम्मी, चंडयाल, लूनापाणी, ढाबण, बाल्ट और नलसर में क्रय-विक्रय केंद्र खोले जाएंगे तथा यहां पर व्यापारियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इस मांग को मुख्यमंत्री जराराम ठाकुर के समक्ष रखा गया है। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि बल्हघाटी में 5110 हेक्टयेर भूमि पर कृषि होती है, लेकिन किसानों को नकदी फसलों की चिता सताने लगी थी। घाटी के किसानों की यह प्रमुख मांग थी। भंगरोटू, डडौर, कसारला, गरमा, नलसर, बग्गी, राजगढ़, लोहारा, कुम्मी, चंडयाल, लूनापाणी, रत्ती, ढाबण व बाल्ट के अधिकतर किसान नकदी फसल उगाते हैं। इसमें टमाटर, भिडी, खीरा सहित अन्य फसल शामिल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.