Move to Jagran APP

उपलब्धियों भरा रहा ऋग्वेद ठाकुर का कार्यकाल

मंडी जिले के निवर्तमान उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर का साढ़े तीन साल का क

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 06:07 PM (IST)
उपलब्धियों भरा रहा ऋग्वेद ठाकुर का कार्यकाल
उपलब्धियों भरा रहा ऋग्वेद ठाकुर का कार्यकाल

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिले के निवर्तमान उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर का साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। सुर्खियों में बने रहने के बजाय अपने काम को ज्यादा तवज्जो दी। इस दौरान उनकी कार्यप्रणाली को लेकर जनता, पक्ष व विपक्ष ने एक बार भी कोई सवाल नहीं उठाया। नौ साल के सेवाकाल में छह साल का कार्यकाल मंडी जिले में रहा है।

loksabha election banner

प्रोबेशन के दौरान यहीं पर उनका प्रशिक्षण हुआ। प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद यहीं पर अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर तैनाती मिली। यहीं से पदोन्नत होकर बिलासपुर जिले के उपायुक्त बने। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद 2018 में मंडी जिले के उपायुक्त की कमान मिली। मुख्यमंत्री के गृह जिले में काम करना पहाड़ जैसी चुनौती थी। इस चुनौती से उन्होंने बखूबी निपटा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को धरातल पर उतार 2019 में दो बार राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार जीता। बेहतरीन सुशासन के चलते जिले को गुड गवर्नेंस में प्रदेश भर में द्वितीय स्थान दिलाया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के शोधकर्ताओं को भूस्खलन की अग्रिम चेतावनी तंत्र विकसित करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रयास सहारे गए। आपदा प्रबंधन में बेहतरीन प्रयास के लिए स्काच अवार्ड मिला। कोविड की पहली व दूसरी लहर से निपटने के लिए किए गए प्रयासों पर सरकार के अलावा आम जनता की सराहना भी मिली। कोरोना की पहली लहर में कांगड़ा व शिमला में संक्रमितों के शव जलाने को वहां के प्रशासन ने जो रंग दिखाया था, उसके दाग से देश दुनिया में प्रदेश की खूब किरकिरी हुई थी। ऋग्वेद ठाकुर ने मंडी जिले में ऐसी व्यवस्था की जो सबके लिए नजीर बन गई। संक्रमित शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार तो करवाया ही अस्थियां चुनकर भी मृतकों के स्वजन को सौंपने की व्यवस्था की। उनके प्रयास प्रदेश के अलावा देश भर में सराहे गए। पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करवाए।

---------------

मंडी जिले की जनता ने भरपूर प्यार दिया। साढ़े तीन साल का समय कैसे गुजर गया पता ही नहीं चला। जो यहां सीखा था उसी के दम पर जनता की भलाई के लिए अपनी तरफ से बेहतर काम करने का प्रयास किया है। प्रोबेशन, अतिरिक्त उपायुक्त व उपायुक्त के पद पर गुजारा करीब छह साल का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। सहयोग के लिए मंडी की जनता का आभारी हूं।

-ऋग्वेद ठाकुर, निवर्तमान उपायुक्त मंडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.